Skip to main content

सवाल और जवाब (Sawal or Jawab) - Hindi Kavita

 

सवाल और जवाब


रास्ते अनेक है, चलने वाला एक हूँ 

मन तो चाहता है , सब पे चल के देख लूँ 


समय कम है , गलतियों का गम है 

गलतियों से सीख लू , क्या सब पे चल के देख लूँ  


कौन सा सही है रास्ता , सच से कैसे करूँ वास्ता 

क्या आँखे बंद कर चलूँ , या बैठ जाऊ , या चलना छोड़ दूँ 

क्या करू , डर की चादर ओड़ लूँ , या चलु


भ्रम का त्याग कर, डर के साथ चल, हार को जीत कर , कर जतन 

शून्य से कूच कर , सूर्य सी हो तपन , भ्रम को राख कर 

शून्य पे सवार हो , अब चल 


Free Fall by Anant Kumar

Comments

Post a Comment